भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

देश November 4, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, रिक्टर स्केल पर कितनी रही तीव्रता?

 

भारत समेत दुनियाभर के विभिन्न हिस्सों में भूकंप की घटनाएं लगातार तेज होती जा रही हैं। बीते कुछ समय में अलग-अलग देशों में आए भूकंप के कारण हजारों लोगों ने अपनी जान गंवाई है। भारत में भी हाल के दिनों में के कई राज्यों में भूकंप की घटनाएं बढ़ रही हैं। इसी क्रम में अब भारत के उत्तर-पूर्व हिस्से में बसे राज्य मिजोरम में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। आइए जानते हैं कि इस भूकंप का असर कितना था।

कितनी थी भूकंप की तीव्रता?
नेशनल सेंटर फोर सिस्मोलॉजी ने मिजोरम में आए भूकंप के बारे में जानकारी दी है। संस्थान ने बताया है कि मंगलवार को देर रात मिजोरम के चंफाई जिले में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। मिजोरम में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.7 मापी गई है। दी गई जानकारी के अनुसार, मिजोरम में ये भूकंप मंगलवार को रात 11 बजकर 45 मिनट पर आया था और इस भूकंप का केंद्र चंफाई जिले में धरती से 24 किलोमीटर की गहराई में था।

कुलगाम में भी आया था भूकंप?
आपको बता दें कि इससे पहले बीते शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सुबह नींद से जगते ही लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए और घरों से बाहर निकल आए। कुलगाम में आए इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.6 बताई गई थी। जमीन के भीतर भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर दर्ज की गई थी। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अधिक नहीं थी। लेकिन जैसी ही धरती हिलती महसूस हुई, लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान कुलगाम और आसपास के इलाकों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा।

जानिए भूकंप क्यों आते हैं?
आपको बता दें कि भूकंप आने के समय धरती हिलने की मुख्य वजह धरती के भीतर मौजूद टेक्टोनिक प्लेटों का आपस में टकराना, रगड़ना या खिसकना होता है। जब भूकंप आता है तो जमीन के अंदर जमा ऊर्जा अचानक से बाहर की ओर निकलती है। इसी के कारण हमारी धरती पर भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं।

 

खबर शेयर करें: