सरगुजा जिले के कुम्हरता गांव में सनसनी…लापता दंपती की घर के अंदर मिली लाशें, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
पुलिस जांच में जुटी, गांव में फैली दहशत — पड़ोसी की सूचना पर हुआ खुलासा

सरगुजा जिले के कुम्हरता गांव में सनसनी…लापता दंपती की घर के अंदर मिली लाशें, सिर पर चोट के निशान से हत्या की आशंका
पुलिस जांच में जुटी, गांव में फैली दहशत — पड़ोसी की सूचना पर हुआ खुलासा
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के कुम्हरता गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। गांव में लापता चल रहे एक दंपती की लाशें उनके ही घर के अंदर संदिग्ध हालत में मिली हैं। दोनों के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, यह दंपती पिछले कुछ दिनों से गांव में दिखाई नहीं दे रहा था और ना ही किसी से उनका संपर्क हो पा रहा था। पड़ोसियों को जब घर से कोई गतिविधि नज़र नहीं आई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जब दरवाजा खोला गया, तो अंदर दोनों पति-पत्नी की लाशें पड़ी थीं।
पुलिस ने जुटाए साक्ष्य, हत्या के एंगल पर जांच
पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य इकट्ठा किए हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच में जुटी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्राथमिक जांच में हत्या की संभावना प्रबल है। दंपती के सिर पर चोट के निशान से साफ है कि वारदात में किसी भारी वस्तु का इस्तेमाल किया गया होगा।
गांव में दहशत, लोगों ने की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग
इस घटना से पूरे गांव में खौफ और सनसनी फैल गई है। ग्रामीणों में भय और आक्रोश दोनों का माहौल है। लोग पुलिस से जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।
पुलिस ने भी ग्रामीणों से सहयोग की अपील की है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई का जल्द खुलासा किया जा सके।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






