Jashpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की सुचना देने पर पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम

छत्तीसगढ़ June 11, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
Jashpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की सुचना देने पर पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम

Jashpur News: नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की सुचना देने पर पुलिस ने रखा 5 हजार का इनाम

जशपुर। SSP श्री शशि मोहन सिंह ने नाबालिग से दुष्कर्म के फरार आरोपी की पतासाजी/पक्की सूचना देने पर ₹ 5,000 /- (पांच हजार रुपये) का नगद ईनाम रखा है।  फरार आरोपी के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 217/2021 धारा 363, 366 (क), 376, 511, 354 भादवि. एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8, 18 का अपराध दर्ज है। आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी यादव पिता फुल सिंह यादव उम्र 28 वर्ष निवासी गोडपाडिया थाना गेरवाई जिला ग्वालियर (म.प्र.) हा.मु. लुड़ेग थाना पत्थलगांव की खबर देने पर ईनाम घोषित है।

 

29 सितंबर 2021 को पत्थलगांव क्षेत्र के प्रार्थी ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिग लड़की जो स्कूल जाने के लिये निकली थी कि रास्ते में अकेले पाकर आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी यादव पिता फुल सिंह यादव उम्र 28 वर्ष सा. गोडपाडिया थाना गेरवाई जिला ग्वालियर (म.प्र.) हा.मु. लुड़ेग थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.) ने उसे जबरदस्ती खींचकर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म करने का कोशिश कर रहा था कि उसी समय एक बूढ़ा आदमी वहां से गुजर रहा था, जिसको देखकर आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 217/2021 धारा 363, 366 (क), 376, 511 भादवि. कायम कर विवेचना दौरान प्रकरण में धारा 354 भादवि एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 8,18 आकर्षित होने से प्रकरण जोड़ी जाकर प्रकरण में विवेचना पूर्ण होने से चालान तैयार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी यादव के विरूद्ध माननीय न्यायालय छ०ग० बिलासपुर से जारी गैर जमानती वारंट निष्पादन हेतु वारंटी के संभावित स्थानों में पतासाजी कर गिरफ्तारी हेतु हरसंभव प्रयास किया जा रहा है, किन्तु अभी तक कोई पता नहीं चला है।

अतएव SSP जशपुर शशि मोहन द्वारा पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक- 80-ए में निहित प्रावधानों के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए उक्त प्रकरण के फरार वारंटी के बारे में जो कोई सूचना देगा, गिरफ्तारी करायेगा उन्हें ईनामी उद्घोषणा के तहत 5000/-रू. (पांच हजार रूपये) के पुरस्कार से पुरस्कृत किया जावेगा।

सूचना देने वाले का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा, पुरस्कार वितरण के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जिला जशपुर (छ.ग.) का निर्णय अंतिम होगा।

संपर्क हेतु दूरभाष नंबर-

07763 – 223240

मो.नं.- 94791-93600
1-पुलिस अधीक्षक, जशपुर
07763 223801
07763 223807
मो.नं.- 94791-93601
2.अति. पुलिस अधीक्षक, जशपुर
मो.नं.- 94791-93602
3-पुलिस अनु. अधिकारी पत्थलगांव
मो.नं.- 94791-93699
4.पुलिस नियंत्रण कक्ष, जशपुर
मो.नं.- 94791-93616
5.थाना प्रभारी पत्थलगांव।

खबर शेयर करें: