पीएम मोदी और अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन: बंगले तैयार, सुरक्षा कड़ी, विशेष भोजन की व्यवस्था

Uncategorized November 27, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
पीएम मोदी और अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन: बंगले तैयार, सुरक्षा कड़ी, विशेष भोजन की व्यवस्था

पीएम मोदी और अमित शाह का छत्तीसगढ़ आगमन: बंगले तैयार, सुरक्षा कड़ी, विशेष भोजन की व्यवस्था

रायपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 28 नवंबर को छत्तीसगढ़ आगमन कर रहे हैं। दोनों नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक होने वाली 60वीं अखिल भारतीय डीजी-आईजी कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के तीन दिवसीय प्रवास के दौरान पालक, पत्तागोभी, फूलगोभी, मेथी-सरसों और बथुआ भाजी जैसे स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया जाएगा। दोनों नेताओं के लिए ठहरने की व्यवस्थाएं वीवीआईपी मानकों के अनुरूप की गई हैं। प्रधानमंत्री मोदी नए स्पीकर हाउस एम-1 में ठहरेंगे, जबकि गृह मंत्री अमित शाह वित्त मंत्री आवास एम-11 में रहेंगे।

इसके अलावा, एनएसए अजीत डोभाल के लिए नवीन सर्किट हाउस में कमरा तैयार किया गया है। वीवीआईपी के लिए 6 सूइट रूम बनाए गए हैं। इनके साथ डिप्टी एनएसए अनीश दयाल सिंह, आईबी चीफ तपन डेका, केंद्रीय गृह सचिव और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री भी ठहरेंगे।

एम-11 बंगले में केंद्रीय गृहमंत्री के लिए सभी कमरे सुसज्जित हैं, नए फर्नीचर लगाया गया है और कैंपस में उनके साथ आने वाले अधिकारियों के लिए अलग ठहरने की व्यवस्था की गई है। मीटिंग के लिए कॉन्फ्रेंस हॉल और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। वीआईपी मुलाकातों के लिए भी अलग व्यवस्थाएं की गई हैं।

खबर शेयर करें: