रायगढ़

Raigarh News: खरसिया शिविर में 250 से अधिक लोगों ने करायी स्वास्थ्य जांच, 10 ने किया रक्तदान, निःशुल्क जांच, दवा वितरण और आयुष्मान कार्ड से मिली राहत

बीपी, शुगर, एचबी सहित विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध

रायगढ़, 9 अप्रैल 2026/ खरसिया में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। दूरस्थ क्षेत्रों से आए लोगों के लिए यह शिविर काफी लाभकारी साबित हुआ, जहां उन्हें एक ही स्थान पर विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

शिविर में 250 से अधिक लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 253 व्यक्तियों का उच्च रक्तचाप परीक्षण, 153 का शर्करा जांच, 26 लोगों का नेत्र परीक्षण, 96 व्यक्तियों का हीमोग्लोबिन जांच तथा 56 लोगों का विभिन्न प्रकार के लैब परीक्षण किए गए। इन जांचों के माध्यम से कई लोगों में प्रारंभिक अवस्था में ही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान की गई, जिससे समय पर उपचार सुनिश्चित किया जा सकेगा। शिविर के दौरान पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे उन्हें भविष्य में शासन की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही 198 लोगों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया, जिससे उन्हें तत्काल राहत मिली और उपचार की प्रक्रिया शुरू हो सकी।

शिविर में रक्तदान के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। जहां 10 लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया। इन रक्तदाताओं ने न केवल सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय दिया, बल्कि जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण योगदान भी सुनिश्चित किया। स्वास्थ्य शिविर का कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी अवलोकन किया। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के निर्देश दिए। शिविर में उपस्थित चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मियों ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए नियमित जांच, संतुलित आहार एवं स्वच्छ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी। साथ ही गंभीर रोगों के लक्षण दिखने पर समय पर अस्पताल में जांच कराने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, खण्ड चिकित्सा अधिकारी सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सक एवं स्टॉफ मौजूद रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button