छत्तीसगढ़
CG: भुट्टे के साथ हो रही थी अफीम की खेती, पुलिस एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर की जा रही पूछताछ

दुर्ग। जिले के समोदा गांव में अफीम की खेती करने का मामला सामने आया है. सूचना मिलते ही जेवरा-सिरसा चौकी पुलिस के साथ एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने छापामार कार्रवाई की. मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है.
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि शुक्रवार को समोदा गांव में अफीम की खेती की सूचना पर छापेमार कार्रवाई की गई है. मामले में जांच जारी है. एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
बता दें कि दुर्ग जिले में अफीम की खेती की यह पहला मामला है. खेत में भुट्टे की फसल के बीच अफीम की लहलहाती फसल देखकर पुलिस भी हैरान रह गई. संदिग्ध से पूछताछ में बड़े खुलासे की उम्मीद जताई जा रही है.
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






