छत्तीसगढ़
वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल: 16 अफसरों का तबादला, नई जिम्मेदारियां मिलीं
राज्य कर सहायक आयुक्त पद पर प्रमोट हुए अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पोस्टिंग, आदेश पर उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर

रायपुर: वाणिज्यिक कर विभाग में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। विभाग ने कुल 16 अधिकारियों के तबादले की सूची जारी की है।
जारी आदेश के अनुसार, ये सभी अधिकारी राज्य कर सहायक आयुक्त के पद पर प्रमोट किए गए हैं और उन्हें तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को उनकी वर्तमान पदस्थापना से हटाकर नई पोस्टिंग दी गई है।
आदेश पर उप सचिव शिव कुमार सिंह के डिजिटल हस्ताक्षर हैं, जो इसे आधिकारिक और वैध बनाते हैं।
विभागीय सूत्रों के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक सुधार और विभागीय कार्यकुशलता को बढ़ाने के उद्देश्य से लिया गया है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






