छत्तीसगढ़

गरियाबंद के दुतकैया गांव में दो गुटों के बीच झड़प, भारी पुलिस बल तैनात; इसलिए भड़के ग्रामीण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में दो गुटों के बीच झड़प के बाद दुतकैया गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के मुताबिक हालात अब काबू में हैं लेकिन इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है ताकि किसी तरह की हिंसा फिर से न हो।
 

जिले में दो गुटों के बीच हुई झड़प पर एसपी गरियाबंद वेदव्रत सिरमौर ने बताया कि दुतकैया गांव में, आदतन अपराधी आरिफ ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कुछ लोगों पर हमला किया। ग्रामीण भड़क उठे और उन्होंने आरिफ और उसके साथियों के घरों का घेराव कर आग लगा दी। आरिफ और उसके दोनों साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। ग्रामीणों द्वारा फेंके गए पत्थरों से कुछ पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। स्थिति अब सामान्य है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button