जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मौत का सन्नाटा! बी-टेक छात्रा की फांसी पर लटकी लाश मिली, सुसाइड नोट पढ़कर कांप उठे लोग
जिंदल यूनिवर्सिटी हॉस्टल में मौत का सन्नाटा! बी-टेक छात्रा की फांसी पर लटकी लाश मिली, सुसाइड नोट पढ़कर कांप उठे लोग
रायगढ़: हॉस्टल के कमरे में मिला छात्रा का शव, मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जिंदल यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रह रही बी-टेक सेकेंड ईयर की छात्रा की लाश उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटकी मिली। घटना पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है।
मृतका की पहचान प्रिंसी कुमारी (20 वर्ष) के रूप में हुई है, जो झारखंड के जमशेदपुर (टाटा) की रहने वाली थी और यूनिवर्सिटी के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
📱 परिजनों की कॉल नहीं उठी… फिर खुला मौत का राज
शनिवार रात करीब 8:30 बजे प्रिंसी के परिजन लगातार उसे मोबाइल पर कॉल कर रहे थे, लेकिन कई बार फोन करने के बावजूद उसने कॉल रिसीव नहीं किया। इससे घबराए परिजनों ने तुरंत हॉस्टल वार्डन को सूचना दी।
जब वार्डन छात्रा के कमरे तक पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की से झांककर देखा गया, जहां प्रिंसी फांसी पर लटकी हुई मिली। यह दृश्य देखते ही हॉस्टल में अफरा-तफरी मच गई।
📝 सुसाइड नोट ने झकझोर दिया
पुलिस को छात्रा के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है—
“सॉरी मम्मी-पापा… मैं आप लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। बहुत पैसा खर्च करा दिया। मैं पढ़ाई में अच्छी नहीं हूं। आप लोगों का नाम खराब कर रही हूं…”
इन शब्दों ने हर किसी को भावुक कर दिया है।
🚓 पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
घटना की सूचना मिलते ही पूंजीपथरा थाना प्रभारी समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कमरे की बारीकी से जांच की गई और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। छात्रा के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है।
फिलहाल पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
⚠️ छात्रों के मानसिक दबाव पर फिर उठा सवाल
इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर छात्रों पर पढ़ाई और पारिवारिक अपेक्षाओं के मानसिक दबाव को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिंदल यूनिवर्सिटी परिसर में शोक और सन्नाटे का माहौल है।
👉 क्या समय रहते मदद मिल जाती तो बच सकती थी एक जान?
👉 कब समझेगा सिस्टम छात्रों का दर्द?