छत्तीसगढ़

सांसद पांडेय ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को जन्मदिन की बधाई दी

 संतोष पांडेय ने नड्डा से मुलाकात कर उनके नेतृत्व और स्वास्थ्य क्षेत्र में योगदान की सराहना की

रायपुर: भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और सांसद संतोष पांडेय ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके निवास पर मुलाकात की और जन्मदिन की बधाई दी।

पांडेय ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के अध्यक्ष नड्डा लगातार भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार कर रहे हैं और 2019 से राष्ट्रीय अध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। उन्होंने नड्डा के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में देश की सेवा और स्वास्थ्य क्षेत्र में किए गए योगदान की भी सराहना की।

इस अवसर पर सांसद पांडेय ने उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएँ देते हुए अच्छे स्वास्थ्य और सफल नेतृत्व की कामना की।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button