छत्तीसगढ़

सांसद नवीन जिन्दल होली की शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचे कुरुक्षेत्र

सांसद नवीन जिन्दल ने साथियों, समर्थकों व आमजन संग खेली रंगों और फूलों की होली

 

कुरुक्षेत्र, 4 मार्च। होली के पावन अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने कुरुक्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर पहुंचकर साथियों, कार्यकर्ताओं, समर्थकों और आमजन के साथ रंगों व फूलों की होली खेली। आज सुबह सांसद नवीन जिन्दल ने अपने कुरुक्षेत्र कार्यालय, गीता ज्ञान संस्थानम तथा भाजपा कार्यालय कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत की।

सबसे पहले सांसद नवीन जिन्दल ने अपने साथियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। सांसद नवीन जिन्दल ने भी सभी को रंग लगाकर बधाई दी और पूरे कार्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का वातावरण रहा।

इसके बाद वे गीता ज्ञान संस्थानम पहुंचे, जहां आध्यात्मिक वातावरण में भजनों का आयोजन किया गया। सांसद ने श्रद्धापूर्वक भजन सुने और उपस्थित संतों व भक्तों का आशीर्वाद लिया। यहां भक्तों के साथ पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली गई। भक्ति और रंगों के संगम ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।
अंत में भाजपा कार्यालय, कुरुक्षेत्र में आयोजित मिलन समारोह में सांसद नवीन जिन्दल ने अपने पार्टी कार्यकारिणी और समर्थकों से आत्मीय भेंट की। बड़ी संख्या में नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठजनों ने पहुंचकर उन्हें होली की बधाई दी। यहां भी रंगों और फूलों से होली खेली गई तथा पारंपरिक ढोल-नगाड़ों के बीच सभी ने त्योहार का आनंद लिया।
इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने कहा, होली का यह पावन पर्व हमें आपसी प्रेम, सद्भाव और एकता का संदेश देता है। कुरुक्षेत्र की पवित्र भूमि से मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। हमें रंगों की तरह अपने समाज को भी विविधता में एकता के सुंदर रंगों से सजाना है। मैं कामना करता हूं कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।


उन्होंने आगे कहा, हम सब मिलकर कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र के विकास और समाज की सेवा के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। त्योहार हमें नई ऊर्जा और सकारात्मकता देते हैं, इसी भावना के साथ हम आगे बढ़ेंगे।




















कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने सांसद का स्वागत किया और क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श भी किया। पूरे दिन कुरुक्षेत्र में होली का उत्सव प्रेम, भाईचारे और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button