देश

सांसद नवीन जिन्दल जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हैं प्रयासरत: धर्मवीर सिंह

 

सांसद नवीन जिन्दल की ओर से तीन जरूरतमंदों लोगों को व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई

कुरुक्षेत्र: 2 जनवरी। कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र में सांसद नवीन जिन्दल जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं। इसी क्रम में उनके द्वारा, बीमारी के कारण चलने-फिरने में अक्षम एवं आर्थिक रूप से कमजोर सुमित कुमार निवासी गांव पिंडारसी, बलवान सिंह निवासी गांव चिब्बा और सुरेश चंद निवासी बीड़ पिपली को व्हील चेयर प्रदान कर उनके जीवन को कुछ हद तक आसान बनाने का प्रयास किया गया।

सुमित कुमार, बलवान सिंह और सुरेश चंद तीनों ही लंबे समय से बीमारी से ग्रस्त हैं, जिसके चलते उन्हें चलने-फिरने और दैनिक कार्यों को करने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण वे व्हील चेयर जैसी आवश्यक सुविधा स्वयं उपलब्ध कराने में असमर्थ थे। इस स्थिति को देखते हुए तीनों ने सांसद नवीन जिन्दल के कार्यालय में व्हील चेयर उपलब्ध करवाने हेतु प्रार्थना पत्र दिया था।

सांसद नवीन जिन्दल के संज्ञान में आते ही इन तीनों व्यक्तियों की तुरंत सहायता के निर्देश दिए गए। इसी कड़ी में आज तीनों व्यक्तियों के पारिवारिक सदस्यों को जिन्दल हाउस कुरुक्षेत्र बुलाकर व्हील चेयर सौंपी गई। इस सहायता से अब तीनों जरूरतमंद व्यक्तियों की आवाजाही सुगम होगी और वे अपने दैनिक कार्य अपेक्षाकृत सहजता से कर सकेंगे।

इस बारे में जानकारी देते हुए सांसद कार्यालय प्रभारी एवं पूर्व आईएएस अधिकारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल द्वारा स्वस्थ कुरुक्षेत्र अभियान चलाया जा रहा है जिसके अंतर्गत मोबाइल मेडिकल यूनिट द्वारा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर स्वास्थ्य शिविरों का भी आयोजन किया जाता है।



















उन्होंने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल जरूरतमंद लोगों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत हैं। सांसद कार्यालय में प्राप्त होने वाले ऐसे प्रार्थना पत्रों पर संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्रवाई की जाती है, ताकि जरूरतमंदों को समय पर राहत मिल सके। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि भविष्य में भी इस प्रकार की सहायता जरूरतमंद नागरिकों तक निरंतर पहुंचाई जाती रहेगी।

व्हील चेयर मिलने पर लाभार्थियों के परिजनों ने सांसद नवीन जिन्दल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहयोग से उनके परिवार के सदस्यों को बीमारी के दौरान काफी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर सांसद कार्यालय में लोक कष्ट निवारण समिति सदस्य विनोद गर्ग, डॉ. राज कुमार, भूषण मंगला, हल्का थानेसर प्रभारी बलविंद्र कुमार, हल्का शाहाबाद मारकंडा प्रभारी अजैब सिंह, राजेंद्र राजपूत, नीतेश रामपाल, सुभाष बारना, रामकरण, अंकित गर्ग, मुल्तान सिंह तथा लाभार्थियों के परिजन उपस्थित रहे।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button