छत्तीसगढ़

CG NEWS: मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल

 दुर्ग। दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र में मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में एक मजदूर की मौत हो गई। वहीं, तीन मजदूर घायल हो गए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ऑटो और मिनी ट्रक को जब्त कर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
कुम्हारी थाना क्षेत्र के महाराष्ट्र बैंक के पास कल रात नौ बजे के आसपास चरोदा से रायपुर जा रहे मजदूरों से भरे ऑटो को मिनी ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में ऑटो पलट गई। ऑटो में सवार चार मजदूर घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक मजदूर की मृत घोषित कर दिया। वहीं, अन्य मजूदरों को हल्की चोट लगी थी।
मृतक की पहचान टीकाराम खूंटे निवासी गोगांव रायपुर के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में पिंकी देवी शाह, शारदा पाल, रामाधार पाल है। सभी मजदूर गोगांव से मजदूरी के लिए ऑटो में सवार होकर देवभोग दुग्ध संघ के पास रेलवे क्रॉसिंग चरोदा काम करने गए थे। जहां से काम खत्म होने के बाद ऑटो से वापस गोगांव रायपुर जा रहे थे। इसी दौरान कुम्हारी फ्लाई ओवर ब्रिज के नीचे पीछे से आ रहे मिनी ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। जिसके ऑटो और मिनी ट्रक दोनों पलट गया। ऑटो पलटने से उसमें सवार मजदूर घायल हो गए। जिसमें एक मजदूर की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button