राजनांदगांव पुलिस में बड़ा फेरबदल! एसपी अंकिता शर्मा ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, जानिए किसे कहां भेजा गया

छत्तीसगढ़ December 16, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
राजनांदगांव पुलिस में बड़ा फेरबदल! एसपी अंकिता शर्मा ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, जानिए किसे कहां भेजा गया

राजनांदगांव पुलिस में बड़ा फेरबदल! एसपी अंकिता शर्मा ने कई पुलिसकर्मियों का किया ट्रांसफर, जानिए किसे कहां भेजा गया

राजनांदगांव: पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने जिले में आंशिक फेरबदल करते हुए कई पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश दिया है। इस कार्रवाई के तहत डोंगरगांव थाना प्रभारी कृष्णा पाटले को रक्षित केंद्र भेजा गया, जबकि आशीर्वाद रहटगांवकर को डोंगरगांव थाने का नया प्रभारी नियुक्त किया गया।

इसके अलावा, पुलिस विभाग में अन्य स्थानांतरण भी किए गए हैं। कोतवाली थाने में आरक्षक प्रदीप जायसवाल, डोंगरगांव थाने में आरक्षक जितेश साहू और चालक शाहिद अंसारी को रक्षित केंद्र में तैनात किया गया। वहीं, खिलेश्वर ठाकुर को रक्षित केंद्र से डोंगरगांव थाने में पदस्थ किया गया।

पुलिस चौकियों में भी तबादले हुए हैं। पुलिस चौकी मोहारा के आरक्षक नेम सिंह को पुलिस चौकी चिखली भेजा गया, जबकि चिखली चौकी से आरक्षक शिवाजी राव और जोब पुलिस चौकी से सुमित मिश्रा को रक्षित केंद्र में तैनात किया गया। इसके अलावा, घुमका थाने की महिला आरक्षक संगीता मंडावी को भी पुलिस चौकी चिखली स्थानांतरित किया गया है।

इस अचानक किए गए फेरबदल से पुलिस विभाग में हलचल मची हुई है। ऐसे बदलाव जनता के साथ-साथ पुलिसकर्मियों में भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

खबर शेयर करें: