रायगढ़

रायगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 45 पुलिसकर्मियों के तबादले

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने जारी किया आदेश, कई थानों के स्टाफ में बदलाव, रिजर्व सेंटर से भी बड़े पैमाने पर पदस्थापना

रायगढ़, 11 जुलाई।. रायगढ़ पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) शशि मोहन सिंह ने शनिवार को बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। जारी आदेश के तहत कुल 45 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण किया गया है।

तबादला सूची में सहायक उप निरीक्षक (ASI), प्रधान आरक्षक (Head Constable) और आरक्षक (Constable) शामिल हैं। कई कर्मचारियों को एक थाने से दूसरे थाने में भेजा गया है, वहीं रिजर्व सेंटर रायगढ़ से भी विभिन्न थानों एवं चौकियों में पदस्थापना की गई है। आदेश के अनुसार कोतरारोड़, जुटमिल, कोतवाली, तमनार, धरमजयगढ़, पुसौर, लैलूंगा, पूंजीपथरा, घरघोड़ा, छाल, खरसिया, महिला थाना तथा यातायात शाखा सहित जिले के विभिन्न थाना-चौकियों में पदस्थ अधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। कुछ पुलिसकर्मियों को यातायात ड्यूटी एवं सीसीटीएनएस कार्य के लिए भी संबद्ध किया गया है।

एसएसपी द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा संबंधित थाना प्रभारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु भेजी गई है। इस तबादला आदेश को जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा पुलिसिंग को प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button