छत्तीसगढ़

CG पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: कई IPS अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट

राज्य शासन ने सात आईपीएस अधिकारियों के पदों में किया बदलाव, अंकिता शर्मा बनीं राजनांदगांव की नई एसपी

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। शासन द्वारा शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार, राज्य के सात आईपीएस अधिकारियों का तबादला कर उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के मुताबिक, मोहित गर्ग (भापुसे 2013) को पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बनाया गया है।
वहीं चन्द्रमोहन सिंह (भापुसे 2014) को पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर से स्थानांतरित कर निदेशक, ट्रेनिंग/ऑपरेशन, अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएँ, नगर सेना एवं नागरिक सुरक्षा मुख्यालय, रायपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

अंकिता शर्मा (भापुसे 2018), जो अब तक सक्ती की एसपी थीं, को राजनांदगांव जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।
यदुवली अक्षय कुमार (भापुसे 2018) को कोण्डागांव एसपी से स्थानांतरित कर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर बनाया गया है।
वहीं रतना सिंह (भापुसे 2019) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा प्रफुल्ल ठाकुर (भापुसे 2015), जो अब तक 4वीं वाहिनी, छसबल माना रायपुर में सेनानी थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक, सक्ती बनाया गया है।
वहीं पंकज चन्द्रा (भापुसे) को 13वीं वाहिनी, सशस्त्र बल, बांगो कोरबा से स्थानांतरित कर पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव नियुक्त किया गया है।

राज्य पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नई नियुक्तियों से संबंधित जिलों में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग व्यवस्था को और अधिक सशक्त किए जाने की उम्मीद है।











IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button