Raigarh News: रायगढ़ पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 16 अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले, SSP शशिमोहन सिंह ने जारी किया आदेश

रायगढ़, 18 जुलाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रायगढ़ ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 16 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण आदेश जारी किया है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।
जारी आदेश के अनुसार कई थाना प्रभारियों और चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। निरीक्षक रोशन कौशिक को भूपदेवपुर थाना प्रभारी, धर्माराम तिर्की को कापू थाना प्रभारी तथा रोहित बंजारे को यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं नारायण सिंह मरकाम को अजाक थाना प्रभारी और अनुरंजन लकड़ा को रक्षित केंद्र रायगढ़ भेजा गया है।

एसएसपी कार्यालय द्वारा जारी आदेश में सभी संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। यह आदेश 18 जुलाई 2026 से तत्काल प्रभाव से लागू होगा।