रायगढ़

रायगढ़ की बेटी गुंजन मिरानिया ने बढ़ाया शहर का मान, नीट में आल इंडिया में 947 रैंक हासिल की

ओ.पी. जिंदल स्कूल की छात्रा ने घर पर रहकर की नीट की तैयारी
आयकर अधिवक्ता मनोज मिरानिया की सुपुत्री है

रायगढ़ टॉप न्यूज 18 जुलाई। शहर की होनहार छात्रा गुंजन मिरानिया ने 16 जुलाई 2026 को घोषित नीट 2026 के परिणामों में आल इंडिया में 947 रैंक लाकर न केवल पूरे शहर वरन सम्पूर्ण रायगढ़ जिले का नाम रोशन किया है।गुंजन ने नीट की तैयारी घर पर रह कर ही की है।उसने बाहर जाकर कोई कोचिंग नहीं ली। गुंजन शुरू से ही मेघावी छात्रा रही है। ओ.पी. जिंदल स्कूल रायगढ़ की नियमित छात्रा के रूप में उसने पढाई की। दसवीं बोर्ड परीक्षा में 97 और इस साल 2026 के बारहवीं बोर्ड में 97.20 प्रतिशत अंक लाकर जिंदल स्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। गुंजन गौरी शंकर मंदिर रोड निवासी आयकर अधिवक्ता मनोज मिरानिया की सुपुत्री है। गुंजन ने अपनी सफलता का श्रेय बनोरा वाले बाबाजी के आशीर्वाद के साथ अपने गुरुजनों और परिजनों के सहयोग को दिया है।





raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button