Raigarh News: तमनार कांड में बड़ी कार्रवाई; महिला आरक्षक से अभद्रता और हमले के दो मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एसपी दिव्यांग पटेल ने कहा- किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा

रायगढ़। रायगढ़ के तमनार में 27 दिसंबर को हुए आंदोलन के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ हुई शर्मनाक और अमानवीय घटना ने सबको झकझोर दिया है। इस मामले में पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने इस घटना को ‘अत्यंत अमानवीय’ करार दिया है। उन्होंने बताया कि कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षक के साथ न केवल अभद्रता की गई, बल्कि उन पर जानलेवा हमला और लूट की वारदात को भी अंजाम दिया गया। पुलिस ने मामले में हत्या का प्रयास, शीलभंग और लूट जैसी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
एसपी ने मीडिया को दिए बयान में स्पष्ट किया कि अब तक दो आरोपी सलाखों के पीछे भेजे जा चुके हैं और बाकी उपद्रवियों की पहचान वीडियो फुटेज के आधार पर की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि वर्दी पर हाथ उठाने वाले और महिला अस्मिता से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। तमनार कांड की गंभीरता को देखते हुए पुलिस प्रशासन अब और भी सख्त कार्रवाई की तैयारी में है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






