महिला सरपंच हत्या की साजिश मामले में बड़ी कार्रवाई

छत्तीसगढ़ December 9, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
महिला सरपंच हत्या की साजिश मामले में बड़ी कार्रवाई

महिला सरपंच हत्या की साजिश मामले में बड़ी कार्रवाई

बालोद:  हमर राज पार्टी के जिला अध्यक्ष देवेंद्र साहू की कार में आग लगाने और उनकी हत्या की साजिश रचने के मामले में पुलिस ने महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। अंगारी गांव की सरपंच ममता डडसेना और दुर्ग निवासी श्यामू यादव उर्फ रिंकू को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले इस मामले में पाँच आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

घटना 1 दिसंबर की है, जब बालोद थाना क्षेत्र के बूढ़ापारा वार्ड-20 में देवेंद्र साहू के घर के पास खड़ी उनकी कार को अज्ञात आरोपियों ने आग लगा दी थी। मामले में अपराध क्रमांक 527/2025 धारा 326(जी) व 3(5) बीएनएस के तहत केस दर्ज किया गया था।

जेल में रची गई साजिश का खुलासा
जांच के दौरान पुलिस ने संदेही अनिकेत मेश्राम, सूरज रंगारी, दानेश्वर साहू, अभिषेक चौरे और मोहम्मद फैजान से पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि बालोद जेल में बंद रहने के दौरान आरोपी मोहम्मद फैजान की मुलाकात अंगारी सरपंच ममता डडसेना के पति अश्वनी डडसेना से हुई थी।

अश्वनी डडसेना ने देवेंद्र साहू से चल रहे जमीन विवाद का जिक्र करते हुए फैजान को उन्हें जान से मारने के लिए सुपारी देने की बात कही थी। इसी साजिश के तहत उनके घर के पास खड़ी कार में आग लगाई गई।

पुलिस अब पूरे नेटवर्क को खंगालते हुए आगे की जांच कर रही है। मामला गंभीर धाराओं के तहत दर्ज है और जल्द ही और भी गिरफ्तारी होने की संभावना है।

खबर शेयर करें: