छत्तीसगढ़

कस्टम मिलिंग स्कैम में बड़ी कार्रवाई

 2,000 करोड़ से अधिक अवैध धन प्रबंधन के आरोप, दीपेन चावड़ा के खिलाफ EOW ने कोर्ट में चालान पेश किया

रायपुर: कस्टम मिलिंग स्कैम मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपेन चावड़ा के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश कर दिया है। चावड़ा पर 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धनराशि के प्रबंधन में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। वह स्कैम के मुख्य आरोपी अनवर ढेबर का करीबी सहयोगी माना जाता है।

दीपेन चावड़ा को EOW ने नवंबर 2025 में गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान उसकी संलिप्तता कई बड़े आर्थिक अपराधों में पाई गई। अधिकारियों के अनुसार, ठोस साक्ष्य जुटाने के बाद आज 9 दिसंबर 2025 को रायपुर स्थित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की अदालत में उसके विरुद्ध चालान प्रस्तुत किया गया।

चालान में उल्लेख है कि चावड़ा EOW में दर्ज कई प्रकरणों में लगभग 2,000 करोड़ रुपये से अधिक अवैध धन के संचालन और प्रबंधन में शामिल था। कस्टम मिलिंग स्कैम में भी उसके द्वारा लगभग 20 करोड़ रुपये लोकसेवकों की ओर से एकत्र किए जाने के प्रमाण मिले हैं।

इस मामले में इससे पहले फरवरी 2025 में तत्कालीन प्रबंध संचालक मनोज सोनी और रोशन चंद्राकर के विरुद्ध, तथा अक्टूबर 2025 में अनवर ढेबर और अनिल टुटेजा के विरुद्ध विशेष न्यायालय में चालान प्रस्तुत किया जा चुका है। EOW की यह कार्रवाई स्कैम की जांच में एक और महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button