राजनांदगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से जब्त हुई 20 पेटियां शराब

छत्तीसगढ़ December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
राजनांदगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से जब्त हुई 20 पेटियां शराब

राजनांदगांव में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: स्कॉर्पियो से जब्त हुई 20 पेटियां शराब

राजनांदगांव: जिले में अवैध शराब के खिलाफ अभियान के तहत आबकारी विभाग ने 16 दिसंबर को एक बड़ी कार्रवाई की। आबकारी टीम ने महिंद्रा स्कॉर्पियो (MP 09 BC-3962) से 20 पेटियों में रखी 1000 पाव मध्य प्रदेश निर्मित विदेशी व्हिस्की जब्त की।

इस कार्रवाई में दो आरोपियों सतीश बनोठे (33) और सरोज बनोठे (34) को गिरफ्तार किया गया। जब्त शराब और वाहन की कुल कीमत लगभग 5.20 लाख रुपए बताई गई है। यह व्हिस्की केवल मध्य प्रदेश में बिक्री के लिए वैध थी, लेकिन आरोपियों ने इसे अवैध रूप से ले जाने की कोशिश की।

आबकारी उप निरीक्षक अनिल सिंह और राजकुमार कुर्रे के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2), 36 और 59(क) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके अलावा, दूसरी कार्रवाई में 4 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब भी जब्त की गई।

खबर शेयर करें: