छत्तीसगढ़

रायपुर में अवैध धान परिवहन और भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 3458 क्विंटल धान जब्त

 कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य, राजस्व और मंडी टीमों ने सघन निरीक्षण किया

रायपुर: कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार खरीफ वर्ष 2025-26 में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य विभाग, राजस्व विभाग और मंडी समिति की संयुक्त टीम ने 2 दिसंबर से 13 दिसंबर तक लगातार कार्रवाई की। इस दौरान रायपुर जिले में कुल 67 प्रकरण दर्ज किए गए और 3458.56 क्विंटल धान जब्त किया गया।

संयुक्त निरीक्षण दल ने विभिन्न मंडी क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कर अवैध धान की बड़ी मात्रा जब्त की। मुख्य जब्तगी में शामिल हैं:

  • रायपुर मंडी क्षेत्र: ग्राम चरौदा में हिरेन्द्र साहू 28 क्विंटल, ग्राम कुरा में सत्यनारायण गोयल 26 क्विंटल, कैलाश चंद साहू 28.40 क्विंटल।

  • ग्राम आमासिवनी में जगन्नाथ राईस मिल 160 क्विंटल, ग्राम बरबंदा में अम्बिका एग्रो 112 क्विंटल, राम एग्रो 102 क्विंटल।

  • ग्राम कुरा में खाटुश्याम राईस मिल 209 क्विंटल, श्री खाटुश्याम साटटेक 206 क्विंटल।

अन्य मंडी क्षेत्रों में भी भारी मात्रा में अवैध धान जब्त किया गया:



















  • नवापारा मंडी क्षेत्र: 541.16 क्विंटल, आरंग मंडी क्षेत्र: 241.60 क्विंटल, नेवरा मंडी क्षेत्र: 36.40 क्विंटल, अभनपुर मंडी क्षेत्र: 168 क्विंटल।

कलेक्टर के अनुसार, इस कार्रवाई का उद्देश्य अवैध धान के संचरण और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखना है, ताकि सरकारी नीतियों का पालन सुनिश्चित किया जा सके और किसानों के हित सुरक्षित रहें। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि आगे भी ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button