महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ कल

रायगढ़ September 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ कल

महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ कल

 

रायगढ़ 27/सितंबर : श्री अग्रसेन सेवा संघ एवं श्री अग्रसेन जयंती आयोजन समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित महाराजा श्री अग्रसेन पिकल बॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ कल 28 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे जूटमिल क्लब, रायगढ़ में किया जाएगा।

महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित इस चैंपियनशिप का उद्देश्य समाज के लोगों को खेलों से जोड़ना, युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करना तथा स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना है। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों एवं समाजजनों में विशेष उत्साह है।

मीडिया प्रभारी प्रकाश निगानिया ने बताया कि महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला में पिकल बॉल चैंपियनशिप एक विशेष आयोजन है। इस आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाज के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिकल बॉल वर्तमान समय में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और रायगढ़ में इस तरह की प्रतियोगिता खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

28 एवं 29 सितंबर को आयोजित होने वाली इस चैंपियनशिप में सभी खेलप्रेमियों एवं समाजजनों से उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की गई है।

खबर शेयर करें: