जशपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, 18 बकरियों की मौत, सड़क पर लगा जाम 

छत्तीसगढ़ September 27, 2026 • रिपोर्टर: raigarh top news
 जशपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, 18 बकरियों की मौत, सड़क पर लगा जाम 

 जशपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन ट्रकों की जोरदार भिड़ंत, 18 बकरियों की मौत, सड़क पर लगा जाम 

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के लावाकेरा में रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। लावाकेरा पुलिस बैरियर के पास तीन ट्रकों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के दौरान सड़क पार कर रही करीब 17 से 18 बकरियां भी ट्रकों की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात प्रभावित होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई।

 पहले दो ट्रकों में हुई टक्कर, पीछे से तीसरा ट्रक भी भिड़ा
मिली जानकारी के मुताबिक, लावाकेरा पुलिस बैरियर के आसपास रविवार को सबसे पहले दो ट्रकों के बीच जोरदार टक्कर हुई। इसी दौरान पीछे से आ रहा तीसरा ट्रक भी अनियंत्रित होकर दोनों ट्रकों से जा टकराया। लगातार तीन वाहनों की टक्कर से मौके पर स्थिति गंभीर हो गई।

सड़क पार कर रही बकरियां आईं ट्रकों की चपेट में
बताया जा रहा है कि, हादसे के वक्त बड़ी संख्या में बकरियां सड़क पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रकों की चपेट में करीब 18 बकरियां आ गईं और उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर बकरियों के मारे जाने से लोगों की भीड़ जमा हो गई।

प्रशासनिक टीम मौके के लिए रवाना
बीच सड़क पर तीन ट्रकों की टक्कर के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हो गई और चक्काजाम की स्थिति बन गई। घटना की सूचना मिलने के बाद तपकरा तहसीलदार, एसडीएम और तपकरा थाना पुलिस की टीम मौके के लिए रवाना हुई। प्रशासन और पुलिस की टीम के पहुंचने के बाद दुर्घटना के कारणों और यातायात व्यवस्था को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खबर शेयर करें: