पल्स पोलियो अभियानः भोपाल के काटजू अस्पताल से अभियान की शुरुआत, प्रदेश के 16 जिलों में चलेगा

0
36

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से पल्स पोलियो अभियान शुरू हुआ है। राजधानी समेत प्रदेश के 16 जिलों में 108 एम्बुलेंस बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने के लिए लाने और वापस घर छोड़ने का जिम्मा उठाएगी। तीन लाख बच्चों को दवाई पिलाने का लक्ष्य पूरा करने के लिए पहली बार इस तरह का प्रयोग किया जा रहा है। राजधानी में 14 जननी और 34 एम्बुलेंस तैनात किए गए जबकि प्रदेश भर में हजार गाड़ियों के साथ स्टाफ को निर्देशित किया गया। राजधानी भोपाल में 3238 बूथ बनाए गए है। सरकारी अस्पताल आंगनबाड़ी के अलावा शहर कि निजी अस्पताल भी इसमें शामिल है। पांच साल तक के तीन लाख से भी ज़्यादा बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है।

जानकारी के अनुसार राजधानी भोपाल के काटजू अस्पताल से पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की गई है। मध्यप्रदेश के 16 जिलों में अभियान चलाया जाएगा। पोलियो के संभावित खतरे और सतर्कता बरतने के लिहाज से स्वास्थ्य विभाग का यह अभियान है। स्वास्थ्य मंत्री प्रभुरराम चौधरी ने अपने हाथों से बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की।











इस अवसर पर मंत्री प्रभु राम चौधरी ने कहा कि दोबारा भारत में पैर ना पसारे पोलियो इसलिए मध्यप्रदेश में पहले से ही निगरानी रखी जा रही है। इस बार विशेष प्रयोग भी किया गया है। एम्बुलेंस अभियान के लिए जाएंगी। इन 16 जिलों में अभियान चलाया जा रहा है। भोपाल, भिंड, छिंदवाड़ा, दतिया, ग्वालियर, इंदौर, कटनी, खरगोन, मंदसौर, नरसिंहपुर, नीमच, निवाड़ी, सतना, श्योपुर, टीकमगढ़, विदिशा अरबन सिटी और पिछले अभियानों में रह गए इलाकों में इस बार विशेष तौर पर खास अभियान चलाया जा रहा है।















LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here