प्रियंका गांधी का चुनावी शंखनाद: गौरीघाट पहुंचकर की मां नर्मदा की पूजा, महाआरती में हुई शामिल

0
31

जबलपुर। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर (Jabalpur) पहुंची। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद प्रियंका डुमना विमानतल से गौरीघाट के लिए रवाना हुई। प्रियंका गांधी और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जबलपुर के गौरीघाट में मां नर्मदा की पूजा की। इस दौरान राज्य सभा सांसद विवेक तनखा समेत तमाम कांग्रेस विधायक और नेता मौजूद रहे।

प्रियंका गांधी 11:20 बजे महारानी दुर्गावती प्रतिमा स्थल पर पहुंचेंगी। जहां वे शहीद स्मारक पर 11:35 बजे जनसभा को संबोधित करेंगी। करीब 2 घंटे शहीद स्मारक जनसभा स्थल पर रुकेंगी। इसके बाद प्रियंका गांधी दोपहर 1:50 बजे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगी।











सुरक्षा के पुख्ता इंतेजाम

प्रियंका गांधी के दौरे को देखते हुए सुरक्षा भी काफी पुख्ता की गई है। सुरक्षा व्यवस्था का खास ख्याल रखा गया है, 4 डीएसपी, 8 टीआई और करीब 200 का पुलिस बल द्वारा उनकी सुरक्षा व्यवस्था पर निगरानी रखी जाएगी।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here