MP की सियासतः बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह और कमलनाथ को बताया मदारी

0
31

भोपाल। मध्यप्रदेश में मिशन 2023 की तैयारी शुरू हो गई है। चुनावी साल में नेताओं के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर तीखा प्रहार करते हुए उपमा और अलंकार लगाकर नए नए नाम से संबोधित करने लगे हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पीसीसी चीफ कमलनाथ को मदारी बताया है।कहा कि दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों झूठ बोलने वाले मदारी है। दिग्विजय सिंह और कमलनाथ दोनों इक्ट्ठे होते और रात को मिलते हैं। फिर योजना बनाते हैं कि तुम ये डमरू बजाना, मैं ये डमरू बजाऊंगा। तुम ये झूठ बोलना और मैं ये झूठ बोलूंगा। फिर दोनों अलग अलग रास्ते पर निकल कर झूठ बोलने लगते हैं। उन्होंने लोगों को आगाह किया कि-इनके जाल में फंसना नहीं चाहिए। ये लोग तोते को जाल में फंसा कर तोते को रटाते हैं। ये वो मदारी हैं जो 24 घंटा झूठ बोलते हैं।







LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here