MP में गोलीबारी से दहशत: शख्स को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, इधर युवक पर की फायरिंग, जानिए क्या है वजह ?

0
66

ग्वालियर। मप्र के ग्वालियर (Gwalior) शहर में दिनभर रहे गोलीबारी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं। इन घटनाओं को लेकर कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शुक्रवार को शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर गोलीबारी की घटना हुई। पहली थाटीपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर गोली चली, तो वहीं दूसरी घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी में प्रेम प्रसंग के चलते युवक को गोली मारी। इन घटनाओं में घायल दोनों ही युवकों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार है। दोनों ही मामलों में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

पहली घटना थाटीपुर थाना क्षेत्र की है। जहां नदी पार टाल स्थित मरघट के पास अशोक जाटव को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली अशोक जाटव के पैर में लगी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज चल रहा है। अशोक जाटव की हालत अभी खतरे से बाहर बताई जा रही हैं। घटना की वजह कोई पुराना विवाद बताया गया है। घायल व्यक्ति ग्वालियर जिले के मिहोना थाना अतरी का रहने वाला है। वहीं पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल बदमाशों की तलाश की जा रही हैं।













वहीं दूसरी घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र के घास मंडी की है। जहां प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। इस घटना में युवक घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।





LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here