जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर (Jabalpur City) में लव जिहाद (Love jihad) के बाद हिंदू परिवार (Hindu family) ने जीवित लड़की का पिंडदान (pinddaan) कर दिया है। आज पिंडदान करने के बाद परिजन बोले वे हमारे लिए मर चुकी है। अनामिका दुबे (Anamika Dubey) से उजमा फातिमा (Uzma Fatima) बनी लड़की के परिजनों ने मुस्लिम लड़के (Muslim youth) से शादी करने पर आज ग्वारीघाट में उसका पिंडदान किया।
बता दें कि अयाज खान ने अनामिका दुबे से कोर्ट मैरिज कर ली है। 7 जून को सार्वजनिक रूप दोनों शादी करने वाले थे। शादी का कार्ड वायरल होने पर बवाल मचा था। लड़की के परिवार और हिंदूवादी संगठनों ने एसपी ऑफिस पहुंच लव जिहाद का आरोप लगाया था। लड़की का परिवार जबलपुर के अमखेरा इलाके में रहता है। परिवार में चार बहनों में अनामिका दुबे सबसे छोटी लड़की है। मामला सामने के आने बाद परिजन और हिंदू संगठनों ने समझाइश दी थी। समझाइश का लड़की पर कोई असर नहीं हुआ। वे अपनी जिद पर अड़ी रही और अंततः मुस्लिम युवक से कोर्ट में शादी कर ली। जानकारी लड़की के भाई अभिषेक दुबे ने दी।





