देवास। मध्यप्रदेश के देवास जिले के सतवास थाना अंतर्गत ग्राम गोला में आज सुबह जाट समाज के दो परिवार के बीच पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया। बात इतनी बिगड़ गई कि आरोपी वरुण देदड़ ने दूसरे पक्ष के राजेश उर्फ राजू गोदारा, कैलाश गोदारा और सुनील पर गोलियां चला दी। घटना में भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता कैलाश और चचेरे भाई राजू की मौत हो गई। जबकि सुनील उर्फ सोनू घायल है, जिसे इंदौर रेफर किया गया है।
बता दें कि पीड़ित गोदारा परिवार और देदड़ परिवार के बीच में पुरानी रंजिश के चलते विवाद हो गया था। विवाद इतना बड़ा कि बात बंदूक तक पहुंच गई। दोनों परिवार जाट समाज से आते है। मुख्य आरोपी वरुण की दादी गांव की सरपंच है। सतवास पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।





दतिया। पुरानी रंजिश के चलते युवक में गोली मार दी। जांघ में गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक को ग्वालियर में भर्ती कराया गया है। सेवढ़ा जनपद के पूर्व अध्यक्ष के पुत्र सहित 4 आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है। घटना पंडोखर थाना के पंडोखर ग्राम की रात 10 बजे की बताई गई है।
