रायगढ़

एनटीपीसी द्वारा आयोजित इंडियन पावर स्टेशंस 2026 में लारा स्टेशन पुरस्कृत

दिनांक 13 फरबरी 2026 को रायपुर के दीनदयाल उपाध्याय सभा गृह में 3 दिवसीय प्रचालन एवं अनुरक्षण सम्मेलन 2026 का शुभारंभ श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार, द्वारा एनटीपीसी लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंधक श्री गुरदीप सिंह तथा अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में उद्घाटित हुआ। इस अवसर पर एनटीपीसी के प्रतिष्ठित स्वर्ण शक्ति पुरस्कार एवं व्यावसायिक उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किया गया। स्वर्णशक्ति पुरस्कार के उत्पादकता पुरस्कार (प्रचालन एवं अनुरक्षण) श्रेणी में विंध्याचल एवं लारा स्टेशन को संयुक्त रूप से पुरस्कृत किया गया। साथ ही व्यावसायिक उत्कृष्टता पुरस्कार में निरंतर आंतरिक अभिवृद्धि के लिए सर्वाधिक डेल्टा प्वाइंट वृद्धि का पुरस्कार क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक पश्चिम 2 श्री नीरज जलोटा एवं लारा के परियोजना प्रमुख श्री सुभाष ठाकुर को श्री पंकज अग्रवाल, सचिव (विद्युत), भारत सरकार द्वारा श्री गुरदीप सिंह, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री पीयूष सिंह, अतिरिक्त सचिव (थर्मल), ऊर्जा मंत्रालय, श्री रोहित यादव, अध्यक्ष एवं सचिव, ऊर्जा विभाग, छत्तीसगढ़, श्री प्रवीण गुप्ता, सदस्य (थर्मल) केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण, श्री रमेश बाबू वी, सदस्य, केंद्रीय विद्युत नियामक आयोग तथा एनटीपीसी के निदेशक मंडल की उपस्थिति में प्रदान किया गया।
इस उपलब्धि के लिए श्री सुभाष ठाकुर, परियोजना प्रमुख ने लारा परिवार के सभी सदस्य को बधाई देते हुए उनकी कठिन परिश्रम एवं कर्तव्यनिष्ठा को सराहना किया।
इंडियन पावर स्टेशंस (IPS -2026) एनटीपीसी का प्रथम सिंगरौली परियोजना का कमीशनिंग 13 फरबरी 1982 को हुआ था। उसी दिवस को यादगार बनाने के लिए IPS 2026 मनाया जा रहा है.



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button