रायगढ़

Raigarh News: चांदमारी ईदगाह के पास कोतवाली पुलिस की जुआ रेड, दो जुआरी गिरफ्तार, 8200 नगदी और ताश जब्त

 

रायगढ़, 19 फरवरी 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कृत्यों पर अंकुश लगाने लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कल दिनांक 18 फरवरी 2026 को थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक सुखनंदन पटेल के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चांदमारी स्थित ईदगाह के पास जुआ खेलने की सूचना पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को मौके पर पहुंचता देख कुछ जुआरी अंधेरे और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए, वहीं पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की।

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों में तिलक विश्वकर्मा पिता महदिल विश्वकर्मा, उम्र 48 वर्ष, निवासी तुर्रीपारा रायगढ़ तथा उसत राम यादव पिता ननकी राम यादव, उम्र 51 वर्ष, निवासी टिकरापारा रायगढ़ शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे एवं जुआ फड़ से नगदी रकम 8,200 रुपये तथा ताश के 52 पत्ते जप्त किए गए हैं, जिनका उपयोग जुआ खेलने में किया जा रहा था। आरोपियों के विरुद्ध थाना कोतवाली में जुआ एक्ट की कार्रवाई के साथ पृथक से धारा 170 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक हेमंत चंद्रा, आरक्षक गणेश पैंकरा, आरक्षक हरेन्द्र पाल सिंह जगत तथा महिला आरक्षक राधा टोप्पो की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा अवैध जुआ और सट्टा गतिविधियों के विरुद्ध सतत निगरानी रखी जा रही है तथा ऐसे अवैध कार्यों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button