Raigarh News: झाड़ियों में मिली युवक की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, झोलाछाप डॉक्टर का करता था काम, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़ February 19, 2026 रिपोर्टर: raigarh top news
Raigarh News: झाड़ियों में मिली युवक की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, झोलाछाप डॉक्टर का करता था काम, पुलिस जांच में जुटी

Raigarh News: झाड़ियों में मिली युवक की लाश, हत्या की जताई जा रही आशंका, झोलाछाप डॉक्टर का करता था काम, पुलिस जांच में जुटी

रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक युवक की लाश झाड़ियों के बीच पाई गई। रात से युवक घर से लापता था। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम अब मौके पर जांच कर रही है। यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह ग्राम बेहरपाली और जामगांव के बीच ग्रामीणों का आना-जाना चल रहा था। तभी उन्होंने झाड़ियों के पास एक युवक की लाश देखी, जो कपड़ों से ढकी हुई थी। कुछ ही देर में इस बात की खबर पूरे इलाके में फैल गई। जब ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई, तो मृतक की पहचान बेहरपाली निवासी 40 वर्षीय सत्यानंद प्रधान के रूप में हुई। सत्यानंद गांव में छोलाछाप डॉक्टर का काम करता था। इसके बाद उसके परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

बताया जा रहा है कि युवक बुधवार की शाम अपने बाइक से घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मामले की सूचना मिलने के बाद चक्रधर नगर पुलिस, साइबर और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और हर पहलू से जांच शुरू कर दी। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।

खबर शेयर करें: