केरेगांव पुलिस ने सलोनी गांव में अवैध कच्ची महुआ शराब बेचने वालों को किया गिरफ्तार

धमतरी: जिले में अवैध शराब कारोबार पर लगाम कसने के लिए एसपी के निर्देशानुसार थाना/चौकियों द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना केरेगांव पुलिस ने ग्राम सलोनी भाटापारा में एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की। पुलिस ने यादव समाज भवन के पास स्थित एक मकान में दबिश दी, जहां तीन लोग अवैध रूप से देशी कच्ची महुआ शराब रखकर बेच रहे थे।
पुलिस ने बड़ी मात्रा में शराब जब्त की और तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस मामले में थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत पंजीबद्ध किया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
-
लिलेश सिन्हा, पिता स्व. सुमरन, उम्र 29 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव
-
धनेश्वर सिन्हा, पिता स्व. सुमरन, उम्र 27 वर्ष, निवासी सलोनी, थाना केरेगांव
यह कार्रवाई जिले में अवैध शराब बिक्री रोकने और कानून का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में एक सख्त कदम मानी जा रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






