बड़ी खबर: बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

देश November 20, 2025 रिपोर्टर: raigarh top news
बड़ी खबर: बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बड़ी खबर: बिहार के सीएम बने नीतीश कुमार, 10वीं बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार में आज राजनीति का एक ऐतिहासिक दिन दर्ज हुआ। एनडीए गठबंधन के नेता और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राजधानी पटना के गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्रियों, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और घटक दलों के शीर्ष नेता मौजूद रहे।

सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को एक बार फिर उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। समारोह के दौरान जनता का उत्साह चरम पर नजर आया।

तेजस्वी यादव ने नई सरकार को दी बधाई

राजद नेता तेजस्वी यादव ने शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार और नई कैबिनेट को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा जताई कि नई सरकार जनता के विश्वास पर खरा उतरेगी और राज्य में सकारात्मक बदलाव लाएगी।

सीएम नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने जताया आभार

निशांत कुमार ने बिहार की जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह “ऐतिहासिक जनादेश” है। उन्होंने महिलाओं के विशेष योगदान को रेखांकित किया। हालांकि, अपने राजनीतिक भविष्य से जुड़े सवालों पर उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की।

नए मंत्री श्रेयसी सिंह का बयान

बीजेपी विधायक श्रेयसी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने जमुई की जनता और अपने समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कैबिनेट में युवा और अनुभवी नेताओं का बेहतरीन संतुलन रखा गया है।

गिरिराज सिंह बोले—‘अगली बारी बंगाल की’

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार की जीत एनडीए की बड़ी सफलता है और अब लक्ष्य बंगाल है। उन्होंने दावा किया कि एनडीए बंगाल में कानून-व्यवस्था और विकास के मुद्दों पर बड़ा बदलाव लाएगा।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बयान

दिलीप जायसवाल ने कहा कि जनता ने जो विश्वास दिया है, उसकी जिम्मेदारी अब और बढ़ गई है। उन्होंने कहा कि नई सरकार का लक्ष्य ‘विकसित बिहार’ का सपना साकार करना है।

कैबिनेट में शामिल हुए कुल 26 मंत्री—यह रही पूरी सूची

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई एनडीए सरकार में कुल 26 मंत्रियों ने शपथ ली। इनमें शामिल हैं:

  • सम्राट चौधरी

  • विजय कुमार सिन्हा

  • विजय कुमार चौधरी

  • बिजेन्द्र प्रसाद यादव

  • श्रवण कुमार

  • मंगल पांडेय

  • डॉ. दिलीप जायसवाल

  • अशोक चौधरी

  • लेशी सिंह

  • मदन सहनी

  • नितिन नवीन

  • राम कृपाल यादव

  • संतोष कुमार सुमन

  • सुनील कुमार

  • जमां खान

  • संजय सिंह ‘टाइगर’

  • अरुण शंकर प्रसाद

  • सुरेन्द्र मेहता

  • नारायण प्रसाद

  • सुमित निषाद

  • लखेंद्र कुमार रोशन

  • शैलेश कुमार सिंह

  • डॉ. प्रमोद कुमार

  • संजय कुमार

  • संजय कुमार सिंह

  • दीपक प्रकाश

खबर शेयर करें: