छत्तीसगढ़

राजनांदगांव में आयोजित हुआ नौकरी देने वाला प्लेसमेंट कैम्प

 बीमा सखी, सेल्स, फायरमेन और ड्राइवर समेत विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवार कर सकते हैं आवेदन

राजनांदगांव: जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र राजनांदगांव में बुधवार को सुबह 10.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया। इस कैम्प में 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जा रही है।

प्लेसमेंट कैम्प में शामिल कंपनियों और पदों की जानकारी इस प्रकार है:

  • भारतीय जीवन बीमा निगम, राजनांदगांव: बीमा सखी – 20 पद

  • आरोग्य हर्बल मैनेजमेंट, दुर्ग: ऑफिस असिस्टेंट – 4 पद, सेल्स एक्ज़ीक्यूटिव – 28 पद, सेल्स वर्क – 18 पद

  • फायर एंड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टिट्यूट, रामनगर सुपेला, भिलाई: फायरमैन – 20 पद, सिक्यूरिटी गार्ड – 10 पद, फूड पैकेजिंग – 25 पद, ड्राईवर (हैवी लाइसेंस) – 10 पद, होम केयर टेकर सर्विस – 10 पद

आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी समस्त शैक्षणिक प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साइज फोटो और रोजगार पंजीयन कार्ड लेकर कैम्प में शामिल हो सकते हैं।













raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button