चावल की बोरी में छिपा 1.5 किलो गांजा, जगदलपुर पुलिस ने सप्लायर को धर दबोचा

छत्तीसगढ़ December 17, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
चावल की बोरी में छिपा 1.5 किलो गांजा, जगदलपुर पुलिस ने सप्लायर को धर दबोचा

चावल की बोरी में छिपा 1.5 किलो गांजा, जगदलपुर पुलिस ने सप्लायर को धर दबोचा

जगदलपुर: सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में चावल की बोरी में गांजा छिपाकर तस्करी का मामला सामने आया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए सप्लायर मंगलू राम कश्यप (58) को गिरफ्तार किया।

कैसे पकड़ा गया तस्कर

सूचना मिली थी कि एक शख्स हाटकचोरा पुराना भट्टी के पीछे गली में चावल की बोरी के अंदर गांजा रखकर ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी भोला सिंह राजपूत के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर संदिग्ध को हिरासत में लिया।

बरामद गांजा और कीमत

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मंगलू राम कश्यप बताया और हाटकचोरा के अनुकुलदेव वार्ड का रहने वाला बताया गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 564 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 78 हजार रुपए बताई जा रही है।

आगे की कार्रवाई

पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले भी बोधघाट थाना क्षेत्र में पुलिस ने गांजा तेल समेत कुछ आरोपियों को पकड़ा था।

खबर शेयर करें: