देश

सीएम योगी का बड़ा ऐलान: यूपी के 9 जिलों में बनेगी 12 नई औद्योगिक इकाइयां, निवेश 15,189 करोड़ रुपये

औद्योगिक विकास और रोजगार में मिलेगा बड़ा बढ़ावा, मिर्जापुर से ग्रेटर नोएडा तक नई परियोजनाओं को मिली मंजूरी

लखनऊ:
उत्तर प्रदेश में औद्योगिक विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट बैठक में मिर्जापुर, हरदोई, बुलंदशहर, रायबरेली, ग्रेटर नोएडा, सोनभद्र, मेरठ, अलीगढ़ और मुजफ्फरनगर समेत नौ जिलों में 12 नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना को मंजूरी दी गई। इन परियोजनाओं में कुल 15,189 करोड़ रुपये का निवेश होगा।

औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन

उद्योग और रोजगार बढ़ाने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश औद्योगिक निवेश एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति के तहत उच्च स्तरीय प्राधिकृत समिति ने परियोजनाओं को हरी झंडी दी। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने बताया कि इन परियोजनाओं को एलओसी (लेटर ऑफ़ कम्फर्ट) जारी करने की स्वीकृति भी दी गई है।

प्रमुख परियोजनाएं और निवेश

  • सोनभद्र: एसीसी लिमिटेड – 803 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री

  • अलीगढ़: अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड – 628 करोड़ की सीमेंट फैक्ट्री

  • रायबरेली: श्री भवानी पेपर मिल्स लिमिटेड – 305 करोड़ की पेपर मिल

  • मिर्जापुर: अर्थस्टार वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड – 549.26 करोड़ का आयरन और स्टील प्लांट



















  • बुलंदशहर: अपोलो कोटेड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड – 350 करोड़ की कोल्ड रोलिंग मिल

  • हरदोई: हल्दीराम स्नैक्स मैन्युफैक्चरिंग प्राइवेट लिमिटेड – 349.27 करोड़ का स्नैक्स प्लांट

  • मेरठ: एनएसएल रिन्यूएबल पावर प्राइवेट लिमिटेड – 4,499.51 करोड़ का सोलर इंटिग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग पार्क

  • ग्रेटर नोएडा: ड्रीमटेक इलेक्ट्रॉनिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड – 414.88 करोड़ की प्रिंटेड सर्किट बोर्ड प्लांट

  • गौतमबुद्धनगर: अम्बर इंटरप्राइजेज इंडिया लिमिटेड – 3.53 करोड़ का उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स प्लांट, एसेंटके सर्किट – 3.25 करोड़ का पीसीवी एवं सेमीकंडक्टर प्लांट

  • मुजफ्फरनगर: स्वरूप स्टील इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड – 266.70 करोड़ की टीएमटी स्टील्स प्लांट, अम्बा शक्ति स्टील्स – 241.50 करोड़ की स्टील उत्पादन इकाई

ये परियोजनाएं न केवल औद्योगिक विकास को बढ़ावा देंगी बल्कि स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ाएंगी।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button