सावित्री जिंदल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ…भाजपा में हुई शामिल

0
401

चंडीगढ़। हरियाणा की रहने वाली देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने गुरुवार को भाजपा जॉइन कर ली। उन्हें सीएम नायब सैनी ने पार्टी का पटका पहनाया। सावित्री के साथ पूर्व मेयर शकुंतला राजलीवाला, सीमा जिंदल, जगदीश जिंदल, पूर्व जिला अध्यक्ष वेद रावल समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए।

सावित्री जिंदल ने कहा कि मनोहर लाल और नायब सिंह सैनी के अंदर राम और भरत का रूप दिखता है। मनोहर लाल ने खुद की कुर्सी छोड़कर नायब सिंह सैनी को दे दी। इससे बड़ी मिसाल और क्या हो सकती है।

ओमप्रकाश जिंदल 1991 में राजनीति में आए थे। उनकी मृत्यु के बाद 2005 में वह खुद हिसार की सेवा के लिए राजनीति में आईं। हिसार को सदैव परिवार का सदस्य माना है। वह सभी के साथ मिलकर बीजेपी की नीतियों के प्रचार करेंगे। एक बार फिर से हरियाणा में बीजेपी सरकार लाने का प्रयास करेंगे

इससे पहले सावित्री ने सोशल मीडिया पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता छोड़ने का ऐलान किया। 3 दिन पहले ही उनके बेटे नवीन जिंदल बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्हें भाजपा ने हरियाणा की कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से मैदान में उतारा है।

 

नवीन के भाजपा में जाने का फैसला पूरे परिवार का बताया
पत्रकारों से बातचीत में सावित्री ने कहा कि बेटे नवीन के भाजपा में शामिल होने का फैसला पूरे परिवार का है। कांग्रेस से भी कुछ समय पहले चुनाव लड़ने का ऑफर मिला था, लेकिन उस वक्त चुनाव लड़ने का मन नहीं था। अब वह भाजपा में शामिल होकर पीएम के विकसित भारत के सपने को साकार करने में मदद करेंगी।

 

एक्स पोस्ट के जरिए की इस्तीफे की पुष्टि
Savitri Jindal ने बुधवार को ट्विटर (अब X) प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट के जरिए पुष्टि करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने परिवार की सलाह पर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है. उन्होंने लिखा, ‘मैंने एक विधायक के रूप में 10 वर्षों तक हिसार के लोगों का प्रतिनिधित्व किया और एक मंत्री के रूप में निस्वार्थ भाव से हरियाणा राज्य की सेवा की है. हिसार की जनता मेरा परिवार है और अपने परिवार की सलाह पर मैं आज कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रही हूं.’

उन्होंने आगे लिखा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व के समर्थन के लिए और अपने सभी सहयोगियों का हमेशा आभारी रहूंगा जिन्होंने मुझे हमेशा अपना समर्थन और सम्मान दिया.

 

सावित्री जिंदल का राजनीतिक करियर
ओपी जिंदल ग्रुप की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल ने 10 वर्षों तक हिसार निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया और हरियाणा सरकार में मंत्री के रूप में भी कार्य किया. साल 2005 में एक विमान दुर्घटना में उनके पति और जिंदल समूह के संस्थापक ओपी जिंदल की मृत्यु के बाद जिंदल को हिसार निर्वाचन क्षेत्र से हरियाणा विधानसभा के लिए चुना गया था. वह 2009 में हिसार से फिर से चुनी गईं और अक्टूबर 2013 में उन्हें हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया. साल 2006 में शहरी स्थानीय निकाय और आवास राज्य मंत्री के रूप में उन्होंने काम किया, लेकिन 2014 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में उन्हें हिसार से हार का सामना करना पड़ा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here