चंद्रयान-3 का काउंटडाउन शुरू…PM मोदी ने कहा चंद्रयान-3 भारत की आशाओं को आगे बढ़ाएगा

0
12

नई दिल्ली। भारत के तीसरे मून मिशन ‘चंद्रयान-3’ (Chandrayaan-3) की लॉन्चिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है. चंद्रयान-3 आज दोपहर 2:35 बजे चंद्रमा की ओर उड़ान भरेगा. इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा जाएगा. 615 करोड़ की लागत से तैयार हुआ ये मिशन करीब 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग करेगा. ‘चंद्रयान-3’ को भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है. इसे पहले GSLV MK-III के नाम से जाना जाता था. इसी रॉकेट से स्पेस एजेंसी इसरो ने चंद्रयान-2 को लॉन्च किया था.

 

चंद्रयान-3 भारत की आशाओं को आगे बढ़ाएगा- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, जहां तक ​​भारत के अंतरिक्ष क्षेत्र की बात है, तो 14 जुलाई 2023 हमेशा सुनहरे अक्षरों में अंकित रहेगा. आज चंद्रयान-3, हमारा तीसरा चंद्र मिशन, अपनी यात्रा पर निकलेगा. यह उल्लेखनीय मिशन हमारे राष्ट्र की आशाओं और सपनों को आगे बढ़ाएगा.

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here