छत्तीसगढ़

HIV संक्रमित गर्भवती महिला की पहचान उजागर, मेडिकल कॉलेज स्टाफ पर गंभीर आरोप

 पति ने थाने और डीन को दी शिकायत, डॉक्टर-नर्स पर बदसलूकी व अपमानजनक व्यवहार के आरोप

जगदलपुर: जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में एक गंभीर लापरवाही और मरीज की प्राइवेसी भंग करने का मामला सामने आया है। डिलीवरी के लिए अस्पताल पहुंची एक HIV संक्रमित गर्भवती महिला की पहचान इलाज के दौरान सबके सामने उजागर कर दी गई। महिला के पति ने इस मामले की शिकायत मेडिकल कॉलेज के डीन और परपा पुलिस थाने में की है।

पीड़ित पति का आरोप है कि गायनिक वार्ड में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और स्टाफ नर्सों ने न सिर्फ उसकी पत्नी की बीमारी सार्वजनिक की, बल्कि अन्य मरीजों व परिजनों के सामने अपमानजनक टिप्पणी भी की। उन्होंने कहा कि नर्सों ने कहा— “इसके साथ मत रहो, तुम्हें भी HIV हो जाएगा।” इतना ही नहीं, जिस बेड पर महिला को भर्ती किया गया था, उसकी सफाई भी उससे करवाने पर मजबूर किया गया।

पति ने बताया कि इस घटना से उसकी पत्नी मानसिक रूप से बेहद आहत हुई है। उसने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इधर, मेडिकल कॉलेज के डीन प्रदीप बेग ने बताया कि अस्पताल अधीक्षक के जरिए गायनिक विभाग के HOD से स्पष्टीकरण मांगा गया है। जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह मामला न केवल अस्पताल प्रशासन की संवेदनहीनता को उजागर करता है, बल्कि HIV मरीजों के प्रति जागरूकता और व्यवहार सुधार की आवश्यकता को भी रेखांकित करता है।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button