Jashpur News: तेज रफ्तार पिकअप ने बाईक सवार को मारी टक्कर, मौके पर ही मौत

जशपुर। जशपुर में तेज रफ्तार पिकअप ने एक बाईक सवार को इतनी तेज टक्कर मारी कि बाईक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई । मृतक युवक ग्रामीण क्षेत्रो में ईलाज करता था । इस घटना के बाद पिकअप चालक फिक अप छोड़कर मौके से फरार हो गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। घटना दोकडा चौकी क्षेत्र के झालरबहार की है ।
जानकारी के मुताबिक हादसा झालेरबाहर मोड़ के पास हुआ जब बंदरचुआ से सब्जी लेकर दोकडा की ओर जा रही तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में एक बाईक सवार आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई ।
घटना के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृत युवक की पहचान एक प्रायवेट डॉक्टर के तौर पर की गई है ।
कांसाबेल थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक ग्रामीण क्षेत्रो में प्राइवेट इलाज करता था । दुर्घटना में उसकी मौत हो गई है पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






