छत्तीसगढ़

राज्यपाल रमेन डेका ने घायल जवानों का जाना कुशलक्षेम, शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

रायपुर, 11 जुलाई 2025 – राज्यपाल रमेन डेका ने आज रायपुर के श्री नारायणा हॉस्पिटल पहुंचकर सीआरपीएफ के घायल जवान मंटू नाथ (असम राज्य के निवासी) और राजवीर सिंह (गुजरात राज्य के निवासी) का कुशलक्षेम जाना। ये दोनों जवान 8 जुलाई को बीजापुर में नक्सलियों द्वारा किए गए आईडी विस्फोट में घायल हो गए थे।

राज्यपाल ने घायल जवानों से बातचीत की और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने जवानों का उपचार कर रहे चिकित्सकों से भी बातचीत कर उन्हें समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने यह भी आश्वस्त किया कि उनके इलाज में किसी भी प्रकार की आवश्यकता होने पर सरकार हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button