रायपुर में सरकारी अधिकारी पर हमला! कर्मचारी-जनसंपर्क संघ ने मुख्यमंत्री से की कड़ी कार्रवाई की मांग 

Uncategorized October 10, 2025 • रिपोर्टर: raigarh top news
रायपुर में सरकारी अधिकारी पर हमला! कर्मचारी-जनसंपर्क संघ ने मुख्यमंत्री से की कड़ी कार्रवाई की मांग 

रायपुर में सरकारी अधिकारी पर हमला! कर्मचारी-जनसंपर्क संघ ने मुख्यमंत्री से की कड़ी कार्रवाई की मांग 

रायपुर। छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय, नवा रायपुर में विभागीय अपर संचालक संजीव तिवारी के साथ हुई अभद्रता और तोड़फोड़ की घटना ने सरकारी प्रशासन में हड़कंप मचा दिया। इस घटना के विरोध में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन और छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ का संयुक्त प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि यह घटना केवल एक अधिकारी पर हमला नहीं, बल्कि शासन-प्रशासन की संस्थागत गरिमा और अनुशासन पर सीधा प्रहार है। फेडरेशन के संयोजक कमल वर्मा ने कहा कि पत्रकारिता के नाम पर डर, धमकी और ब्लैकमेलिंग बढ़ रही है, जो लोकतंत्र और समाज के लिए खतरा है।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मांग की कि राज्य में शासकीय सेवकों की सुरक्षा हेतु सशक्त कानून बनाया जाए और सभी कार्यालयों, विशेषकर इंद्रावती भवन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जाए।

छत्तीसगढ़ जनसंपर्क अधिकारी संघ के अध्यक्ष बालमुकुंद तंबोली ने कहा कि कार्यालय में हिंसक व्यवहार, झूमाझटकी और घर जाकर धमकी देना अस्वीकार्य है। यह अधिकारियों के मनोबल और शासन की कार्यकुशलता को प्रभावित करता है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि राज्य सरकार इस प्रकार की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

प्रतिनिधिमंडल में जे. एल. दरियो, उमेश मिश्रा, पवन गुप्ता और घनश्याम केशरवानी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

खबर शेयर करें: