पूर्व मंत्री भैयालाल राजवाड़े अस्पताल में भर्ती
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पहुंचकर जाना हालचाल

रायपुर: छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और बैकुंठपुर विधायक भैयालाल राजवाड़े की तबियत खराब होने के बाद उन्हें रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी सेहत में गिरावट को देखते हुए चिकित्सकों की निगरानी में उपचार जारी है।
सीएम साय अस्पताल पहुंचे, ली स्वास्थ्य जानकारी
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को अस्पताल पहुंचे और पूर्व मंत्री राजवाड़े का हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी भी ली।
सीएम साय के साथ पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पांडेय भी मौजूद थे।
सेहत में सुधार, डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी में
बताया जा रहा है कि भैयालाल राजवाड़े की तबियत पिछले कुछ समय से ठीक नहीं थी, हालांकि अब उनकी स्थिति में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने लगभग आधे घंटे अस्पताल में रुककर उनकी स्थिति की जानकारी ली।
वरिष्ठ भाजपा नेता से भी की मुलाकात
अस्पताल से निकलने के बाद मुख्यमंत्री साय, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रताप सिंह के निवास भी पहुंचे और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।
एम्स में साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल से भी करेंगे मुलाकात
मुख्यमंत्री आज ही ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रख्यात साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को देखने एम्स रायपुर भी जाने वाले हैं। वे भी इन दिनों अस्वस्थ हैं और उनका इलाज चल रहा है।
इस पूरे दौरान मुख्यमंत्री ने दोनों ही वरिष्ठ व्यक्तित्वों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।





|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||

