रायगढ़

PDS बारदानों में 8.39 लाख का गबन: मुख्य आरोपी व खरीदार गिरफ्तार

पिकअप सहित 4000 बोरी जब्त

जशपुर, 26 मार्च। थाना कांसाबेल क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के बारदानों (बोरियों) के गबन के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रिजवान अली और बारदानों के खरीदार सुधीर साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जिला विपणन अधिकारी अजय कुमार ठाकुर की रिपोर्ट पर आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 408, 420 एवं 411 के तहत मामला दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पीडीएस बारदानों के संकलन व परिवहन का कार्य आरोपी रिजवान अली को सौंपा गया था। इस दौरान उसने विकासखंड कांसाबेल के विभिन्न दुकानों से लगभग 33 हजार 580 नग बारदानों, जिनकी कीमत करीब 8 लाख 39 हजार 500 रुपए है, को गोदाम में जमा न कर गबन कर लिया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर जशपुर द्वारा गठित जांच समिति ने अनियमितता की पुष्टि की, जिसके बाद पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रिजवान अली को सूरजपुर से तथा बारदानों के खरीदार सुधीर साहू को अंबिकापुर से हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन (MP 65-GA-0244) तथा 4000 नग बारदानों को भी जब्त किया है। शेष बारदानों की बरामदगी के लिए पुलिस की कार्रवाई जारी है।







इस पूरी कार्रवाई में उप निरीक्षक अशोक यादव, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, आरक्षक राजकुमार भगत, सुभाष चंद्र बोस एवं नगर सैनिक जोगेंद्र यादव की अहम भूमिका रही।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button