राजनांदगांव में बिजली विभाग का दिल दहला देने वाला मामला: कलेक्शन एजेंट ने प्रताड़ना से तंग आकर की आत्महत्या!
बिजली विभाग के कलेक्शन एजेंट ने की खुदकुशी

राजनांदगांव – खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में एक बिजली कलेक्शन कर्मचारी ने प्रताड़ना और मानसिक तनाव से तंग आकर अपनी जान दे दी। मामला तब सामने आया जब मृतक ने अपने ऊपर लगे धमकियों और आर्थिक दबाव से तंग होकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या की।
जानकारी के अनुसार, मृतक युक्क शेष साहू, जो ग्राम रामपुर के रहने वाले थे, दशकभर से कल्लूबंजारी स्थित बिजली विभाग में बिल कलेक्शन का कार्य करते थे। कुछ समय पहले विभाग में कार्यरत एक लाइनमैन ने अपने परिवार की स्वास्थ्य समस्या बताते हुए शेष साहू से 4 लाख रुपये उधार मांग लिए और कुछ दिनों में लौटाने का वादा किया।
रकम देने के बाद भी जब शेष साहू ने पैसे वापस लेने की कोशिश की, तो लाइनमैन ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद, बिजली विभाग ने शेष साहू के खिलाफ राशि गबन करने के आरोप में थाने में शिकायत कर दी।
मानसिक रूप से बेहद परेशान शेष साहू ने डोंगरगढ़ रेलवे लाइन पर जाकर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।
यह मामला न केवल बिजली विभाग की आंतरिक कार्य प्रणाली पर सवाल उठाता है, बल्कि कर्मचारियों के मानसिक स्वास्थ्य और सुरक्षा की गंभीर अनदेखी को भी उजागर करता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
|
|
|
|
![]() |
![]() |
| ||






