छत्तीसगढ़

धमतरी: CISF जवान चोवा राम ध्रुव का निधन, राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

 शांति घाट में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ जवान को दी गई अंतिम विदाई, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के जवान चोवा राम ध्रुव का निधन होने से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। 47 वर्षीय ध्रुव का राजकीय सम्मान और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, चोवा राम ध्रुव मूलतः धमतरी जिले के गोकुलपुर वार्ड के निवासी थे और वर्तमान में जशपुर में CISF में पदस्थ थे। वे पूर्व पार्षद भैया लाल ध्रुव के पुत्र थे और अपने सरल स्वभाव और अनुशासित जीवन के लिए जाने जाते थे।

बताया गया कि हाल ही में वे रायपुर स्थित अपने घर आए हुए थे, जहाँ 16 दिसंबर को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों ने उन्हें रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ 17 दिसंबर की रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

शासकीय वाहन से उनका पार्थिव शरीर धमतरी लाया गया, और गोकुलपुर वार्ड में परिजनों, रिश्तेदारों और नागरिकों ने उन्हें अंतिम दर्शन किए। इसके बाद शांति घाट ले जाकर CISF के वरिष्ठ अधिकारियों और जवानों की उपस्थिति में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम संस्कार किया गया। शोकाकुल माहौल में “भारत माता की जय” और “अमर रहे” के नारों के बीच जवान को अंतिम विदाई दी गई।

स्थानीय लोगों ने चोवा राम ध्रुव को उनके कर्तव्यनिष्ठ, ईमानदार और अनुशासित स्वभाव के लिए याद किया। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाते हुए जवान के असमय निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।





















IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button