रायगढ़

Raigarh News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में उमडा भक्तों का जनसैलाब, शिव मंदिरों में रूद्राभिषेक सहित भंडारे का हुआ आयोजन, हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण

 

 ‘ॐ नमः शिवाय’ की गूंज से शिवमय हुआ अंचल, भंडारे और कीर्तन के साथ रायगढ़ के शिवालयों में दिनभर रही रौनक

 

रायगढ़। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शहर के प्रमुख शिवालयों और विशेषकर कोसमनारा स्थित सत्यनारायण बाबा धाम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह तड़के से ही शिवभक्त लंबी कतारों में लगकर भोलेनाथ के जयकारों के साथ जल चढ़ाने और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। मंदिर परिसर में भव्य मेला जैसा माहौल रहा और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
महाशिवरात्रि के मौके पर शिव मंदिरों में लाखों श्रद्धालु भोलेनाथ की पूजा अर्चना के लिए उमड़ी रही। पूरा शहरी क्षेत्र के साथ पूरा अंचल इस दिन शिवमय हो गया था। भगवान शंकर के अभिषेक के लिए मंदिरों के बाहर सैकड़ों की तादाद में भक्त कतार बध्द नजर आए यह सिलसिला पूरे दिन भर चलता रहा।



















महाशिवरात्रि के कुछ दिन पूर्व से ही मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। सुबह से ही भगवान शिव का जलाभिषेक शुरू हो गया। शहर के अंदर विशेषकर गौरीशंकर मंदिर, निकले महादेव और पहाड़ मंदिर स्थित शिवालय, बाबा धाम, मनकामेश्वर मंदिर में विशेष रूप से तैयारी की गई थी। इन मंदिरों में सुबह 6 बजे से से ही भक्तों की भीड़ लगी रही, जो दोपहर तक थी। वहीं इसके बाद शाम को 4 बजे से फिर से भक्तों का तांता पूजा अर्चना करने के लिए लगा रहा।

मंदिरों में दिन भर ऊं नमरू शिवाय का जाप किया जा रहा था। गौरी शंकर मंदिर में एक ओर जहां परिक्रमा करते हुए विशेष पूजा अर्चना किया जा रहा था। वहीं दूसरी ओर कीर्तन भजन का आयोजन भी स्थानीय श्रद्धालुओं के द्वारा किया जा रहा था।यही हाल बेलादुला स्थित महादेव मंदिर व टेलीफोन कार्यालय स्थित सिंधी कालोनी के पास शिव मंदिर में भी सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ी हुई थी।


क्षेत्र में शिव का धाम माने जाने वाले कोसमनारा स्थित बाबा सत्यनारायण धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर सुबह से शाम तक भक्तों की भीड़ लगी रही। यहां पर शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों से भी भक्त शिव आराधना के लिए पहुंचे थे। बाल हठ पर सालों से बैठे बाबा सत्यनारायण के दर्शन के लिए भी काफी संख्या में भीड़ उमड़ती है।

इस अवसर पर बाबा धाम को सजाया गया था। यहां पर दिन भर मेले का माहौल बना रहा। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर सत्यनारायण बाबा धाम में भंडारे का आयोजन भी किया गया था। विशेष बात रही कि प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय भी अपनी धर्मपत्नी के साथ आज इस विशेष अवसर पर कोसमनारा बाबा पहुंचे और बाबा से आर्शीवाद लेकर प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना की।

महाशिवरात्रि पर हर वर्ग के श्रद्धालुओं को भगवान भोलेनाथ की उपासना करते देखा गया। इसके लिए जगह-जगह प्रसाद वितरण के लिए स्टाल भी लगाया गया था। कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा बालसमुंद स्थित वद्धाश्रम में वृद्धों को भोजन कराया गया तो कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा चौक चौराहें में खीर पूड़ी और खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया। इसके अलावा गायत्री मंदिर के पास भी कुछ श्रद्धालुओं के द्वारा खिचड़ी का वितरण किया गया।

महाशिवरात्रि में किसी प्रकार की कोई अनहोनी ना हो इसके लिए सभी शिव मंदिरों में महिला व पुरूष आरक्षकों को तैनात कराया गया था। शहर के सभी छोटे बड़े मन्दिरो में भी पुलिस बल तैनात थी।इसके अलावा कोसमनारा बाबाधाम में अधिक भीड़ रही इसलिए वहां ज्यादा संख्या में पुलिस की तैनाती कराई गई। यहां पुलिस सहायता केंद्र के साथ हेल्थ डेस्क भी लगा था। हेल्थ डेस्क में एक डक्टर और दो नसिर्ग स्टाफ की ड्यूटी लगी। बाहर में यातायात पुलिस ट्रैफिक व्यवस्था संभाल रही थी,इसलिए आवागमन ज्यादा प्रभावित नहीं हुई।



IMG-20240424-WA0003
previous arrow
next arrow

raigarh top news

www.raigarhtopnews.com दैनिक हिन्दी न्यूज वेबसाईट है और रायगढ़ जिले का सर्वाधिक लोकप्रिय व सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला न्यूज वेबसाईट है। www.raigarhtopnews.com पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश व रायगढ़ जिले की शासकीय व अर्द्धशासकीय योजनाओं के साथ सभी खबरों को प्राथमिकता के साथ प्रसारित करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देता है।
Back to top button